ताजा खबरेबॉलीवुडमनोरंजन

Coronavirus से अक्षय कुमार ने जीती जंग, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बताया अब कैसा है अभिनेता का हाल | Latest news

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। बीते दिनों वह इस महामारी की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अक्षय कुमार के ठीक होने की जानकारी उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अक्षय कुमार के ठीक होने के बारे में बताया है।

After Akshay Kumar tests Covid positive, Twinkle Khanna pens poem on  uncertain times - Movies News

ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोनोक्रोम कैरिकेचर में कपल की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अक्षय कुमार की सेहत की जानकारी दी है। ट्विंकल खन्ना ने तस्वीर के पोस्ट में लिखा कि सब ठीक है और उन्हें (अक्षय कुमार ) वापस देखकर अच्छा लग रहा है। सोशल मीडिया पर ट्विंकल खन्ना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री और अक्षय कुमार के फैंस उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेता के ठीक होने पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षय कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। जिसमें अभिनेता ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button