अमित शाह बोले- 2024 में मोदी जी को PM बनाने के लिए 2022 में CM योगी आदित्यनाथ जरूरी | Latest News Update

नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही विपक्ष को आड़े हाथ लिया। डिफेंस एक्सपो मैदान वृंदावन योजना में अमित शाह ने सदस्यता लेने वाले कुछ युवकों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी किया। लम्बे समय बाद लखनऊ आए भाजपा के चाणक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बड़ा संदेश दे दिया है।

डिफेंस एक्सपो के मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अंदाज में माइक संभालने वाले अमित शाह ने भाजपा की सारी उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही केन्द्र में 2024 तथा उत्तर प्रदेश में 2022 का रोड मैप तय कर दिया। अमित शाह ने साफ कहा कि केन्द्र में अगर वर्ष 2024 में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा। मोदी जी को एक बार फिर मौका दे दीजिए। अमित शाह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में लोक संकल्प के सारे वादे पूरे किए हैं, लेकिन अभी पांच साल का मौका और चाहिए, ताकि उत्तर प्रदेश को सभी जगह पर देश में नम्बर वन पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सबसे बड़ा काम अगर योगी आदित्यनाथ ने किया है तो वह माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने की शुरुआत 2022 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के संकल्प से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों हाथ उठवाकर भारत माता की जय का नारा लगवाया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा।

सवाल किया, पांच साल कहां थे अखिलेश जी

अमित शाह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभी लोग काफी प्रभावित थे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तो हर जगह जाने के कारण खुद भी चपेट में आ गए थे, लेकिन अखिलेश जी तो कहीं पर भी नहीं दिखे। इन्होंने कहा था कि हम कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, लेकिन बाद में डर की वजह से लगवा ली। इसके बाद भी प्रदेश में बाढ़ से हालत खराब थी तो योगी आदित्यनाथ जी ने मोर्चा संभाला था। अखिलेश जी इस समय भी गायब थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी यह हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले पांच वर्ष में आप विदेश कितने दिन रहे। बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी यह हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले पांच वर्ष में आप विदेश कितने दिन रहे। इसका हिसाब दे दीजिए।

shah: For Narendra Modi to be PM in 2024, Yogi as UP CM a must in 2022: Amit  Shah | India News - Times of India

अब तो दूरबीन से भी नहीं नजर आते बाहुबली

गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भी जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले तो उत्तर प्रदेश में गुंडाराज था। माफिया और बाहुबली का सरकार में खासा दखल था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा इलाज किया है कि अब तो दूरबीन से भी बाहुबली नजर नहीं आते हैं। आज 16 वर्ष की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी पर निकल सकती है। यूपी में वर्षों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा, उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखकर खून खौलता था। आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं होता, पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया है। आज यूपी में कहीं कोई बाहूबली दिखाई नहीं देता।

बनाएंगे नम्बर वन अर्थव्यवस्था

अमित शाह ने कहा कि 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश देश की 7वीं अर्थव्यवस्था थी, आज यूपी देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। अखिलेश बाबू आप यूपी का बजट दस लाख करोड़ रुपये का छोड़कर गए थे। अब अंतरिम बजट 21.31 लाख करोड़ रुपये का रखा है। बेरोजगारी की दर आप 18 प्रतिशत छोड़कर गए थे, आज 4.8 प्रतिशत बेरोजगारी दर है।

Amit Shah lauds Yogi Adityanath for UP's law and order situation, says BJP  to return to power with vast majority

मैं सभी कार्यकर्ता से आग्रह करने आया हूं कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे युवा प्रदेशों में से एक है। यूपी में 53 प्रतिशत आबादी युवा है, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य भाजपा करेगी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज मैं यहां भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत कराने आया हूं। आज मैं यहां आया हूं तो आपको जरूर स्मरण कराना चाहूंगा कि यह बाबा विश्वनाथ और भगवान राम, कृष्ण, भगवान बुद्ध, महाराजा सुहेलदेव और कबीर की भूमि है। भाजपा ने यूपी को उसकी पहचान दिलाने का काम किया है। दोस्तों आप दिवाली के दिन ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ के तोरण से अपने द्वार को सजाइए और भाजपा को अपना समर्थन दीजिए। गृह मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा ने यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है। मोदी जी ने प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। हमने 11 करोड़ घरों में गैस पहुंचाया, जिसे पहले लोग मजाक समझते थे। दस करोड़ लोगों को घर देने का लक्ष्य रखा है जो जल्द पूरा होगा।लगभग 1,43,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई हैं और उसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। मेरठ में यूनिवर्सिटी होने के बावजूद वहां की बच्चियां दिल्ली में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करती थीं। यूपी में उनकी सलामती नहीं थी। आज कोई भी लड़की स्कूटी पर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है, कोई डर नहीं है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *