उत्तर प्रदेश
-
डायरिया से मौत के बाद तेलीबाग में लोगों की सेहत की जांच शुरू | LATEST NEWS
लखनऊ,23 जुलाई 2022 । तेलीबाग में डायरिया से अधेड़ की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी। स्वास्थ्य विभाग से लेकर दूसरे विभाग के अधिकारी इलाके में पहुंचे। लोगों की सेहत का हाल लेना शुरू किया। तेलीबाग स्थित चावला चक्की के पीछे कॉलोनी में दो दिन पहले डायरिया की चपेट में आए बिशन यादव (45) की मौत हो गई। आरोप है कि बिशन दो दिन पहले उल्टी-दस्त की चपेट में आए थे। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार देर रात बिशन की सांसें थम गईं। इलाके में कई लोग डायरिया की चपेट में हैं। स्वाथ्य विभाग ने दूसरे दिन भी इलाके का भ्रमण किया। बीमारी की शिकायत बताने वाले लोगों को लक्षणों के आधार पर दवाएं दी। कुछ लोगों की खून से जुड़ी जांचें भी कराई है। इसके अलावा इलाके में साफ-सफाई भी शुरू कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर घरों में सबमरसेबल लगा है। इसलिए एक साथ सभी घरों में दूषित पानी आने का सवाल नहीं है। फिर भी जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मरीज की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। इलाज संबंधी कागज भी मांगे गए हैं। इलाके में राहत कार्य कराया जा रहा है। लक्षणों के आधार पर दवाएं बांटी जा रही हैं
-
4 साल की बच्ची के साथ रेप | LATEST NEWS
बांदा,23 जुलाई 2022 । जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम फरीद (22) नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी युवक को गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले बच्ची अपने मकान के दरवाजे के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
-
शिवपाल और राजभर से अखिलेश ने पत्र जारी कर कहा जहां मिले सम्मान, वहां चले जाइए | LATEST NEWS
लखनऊ,23 जुलाई 2022 । यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से सपा गठबंधन में पड़ी दरार बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर की क्रास वोटिंग से सपा नाराज है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शिवपाल और राजभर को आजाद कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को शिवपाल और ओपी राजभर को अलग-अलग पत्र जारी कर कहा कि अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहीं जाइए, आप जहां चाहे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। राजभर को पत्र जारी कर सपा ने लिखा कि ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहै हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। सपा के लेटर पर अब ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत है। मैं कहता रहा, लड़ता रहा लेकिन कुछ हुआ नहीं। अखिलेश अपनी मर्जी से काम करते हैं। राजभर ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सब कुछ साफ हो जाएगा। सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी लिखी चिट्ठी के कारण सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। पक्के समाजवादियों पर उनकीचिट्ठी का असर हुआ है। इसी कारण सपा विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रासवोटिंग की। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे में हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।
-
प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर CM योगी आदित्यनाथ व BSP मुखिया मायावती दुखी | Murder In Prayagraj
संगमनगरी प्रयागराज में आठ दिन के अंदर एक ही परिवार के लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
-
प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, युवती से दुष्कर्म की आशंका | Breaking News
प्रयागराज के गंगापार में शुक्रवार को एक और परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी गई। घर में…
-
मनी लांड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ कदम उठाने को प्रतिबद्ध | Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मनी लांड्रिंग व आतंक के वित्त पोषण (टेरर फाइनेंसिंग) के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को…
-
संस्था समस्कार फाउंडेशन थियेटर बाई अमेच्योर के द्वारा “नाट्यश्रेय” थियेटर फेस्टिवल का आयोजन लखनऊ में सम्पन्न हुआ | Latest News Update
संस्था समस्कार फाउंडेशन थियेटर बाई अमेच्योर के द्वारा “नाट्यश्रेय” थियेटर फेस्टिवल का आयोजन 29 मार्च 2022 बुद्धा रिसर्च इंस्टीट्यूट आडिटोरियम…
-
सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक स्थल पर हिजाब और बुर्खा हो प्रतिबन्धितहिन्दू महासभा ने हिजाब मामले में हाईकोर्ट के निर्णय का किया स्वागत
लखनऊ(आरएनएस)। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने आज कर्नाटक के स्कूल कालेजों में हिजाब पहनने के मामले में हाईकोर्ट…
-
बाईक चोर गैंग का पर्दाफश, दो गिरफ्तार- नरैनी थाना पुलिस को मिली सफलता
नरैनी/बांदा(आरएनएस)। आपरेशन क्लीन के तहत बाइक चोरी करने वाले गैंग का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी लोगो के खिलाफ…
-
नाबालिग बेटियों को पुलिस ने भुसावल से किया बरामद
चित्रकूट(आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने होली पर्व पर महुआ की देशी शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया…