उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्य

उत्तर प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामले देख गुरुवार तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन | CORONA Lockdown in UP

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यानी मंगलवार सुबह सात बजे तक रहने वाला लॉकडाउन अब गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। संक्रमण के रोकथाम के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 6 मई सुबह 7 बजे तक लागू लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में लागू आंशिक करोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।  योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को दो दिन और बढ़ाकर छह तारीख की सुबह सात बजे तक कर दिया गया है।

Uttar Pradesh: Covid-19 curfew extended by 2 days till 6 May. Details here

इसके बाद से प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। अब गुरुवार सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लागू रहेगा। इस दौरान अनिवार्य सेवा पहले की तरह से चालू रहेंगी। नगर पालिका और नगर निगम की टीमें प्रदेश में इस दौरान जगह-जगह पर सैनिटाइजेशन का काम करेंगी। सरकार के दो दिन लॉकडाउन बढ़ाने कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने पहले वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन उसे सोमवार तक बढ़ा दिया था। यानी शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। शुक्रवार शाम से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन था। अब इसी पाबंदी को मंगलवार व बुधवार के लिए लागू कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान किसी का भी बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button