उत्तर प्रदेशचुनावबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

वर्तमान सांसद अक्षयवर गोंड़ के बेटे पर  जीत का भरोसा

आनन्द गुप्ता/के0के0 सक्सेना बहराइच। मतदान  तारीख की घोषणा होने  बाद से बहराइच लोकसभा (सु0) सीट पर मतदाताओं को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने का इंतजार है। अब तक सपा कांग्रेस गठबंधन के अतिरिक्त किसी भी राजनैतिक दल ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा न करना भी सियासी युद्ध में राजनैतिक दलों की रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद ही बसपा प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते खोलेगी।

राजनैतिक आस्था में गोते लगा रहे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की पसंद के तौर पर वर्तमान बहराइच (सु0) लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड़ की दावेदारी पक्की मानी जा रही है।यदि किसी वजह से टिकट बदलाव किया जाता है तो उनके युवा पुत्र आनन्द गोंड़ जो कि जनता के मध्य पूरे कार्यकाल में मौजूद रहे उन्हें पहली पसंद माना जाता है।

दूसरे दलों को भी भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। हालांकि बहराइच लोकसभा (सु0) सीट पर चुनाव लडाने के लिए भाजपा व क्षेत्रीय मतदाताओं की पहली पसंद वर्तमान सांसद अक्षयवर लाल गोंड या उनके पुत्र आनन्द गोंड़ है,बसपा के अतिरिक्त कांग्रेस व सपा(गठबंधन) ने इस बार रमेश गौतम के नाम की घोषणा कर दिया है। लोकसभा 2009 , 2014 में और 2019 में राजनैतिक दलों ने चेहरे बदल कर दांव खेला।

Like us share us

Related Articles

Back to top button