उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीताजा खबरेबड़ी खबर

डीआरएम ने मंडल के स्टेशनों का किया दौरा


लखनऊ। उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को मंडल प्रशासन के साथ लखनऊ मंडल के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों का दौरा किया।

इस क्रम में सबसे पहले वो अजगैन व उन्नाव स्टेशन पहुंचे और वहां पर यात्री सुविधाओं को परखा। बीघापुर स्टेशन पर उन्होंने अभिलेखों की जांच करते हुए

पेयजल व स्टेशन प्रबंधन की व्यवस्थाओं को देखा। तकिया स्टेशन पर विद्युत संयंत्रों ,अभिलेखों, प्लेटफार्म व स्वच्छता को जांचा-परखा।

आगे रघुराज सिंह और लालगंज स्टेशन पहुंचकर कार्यालयों की कार्यप्रणाली देखी। वहीं लालगंज स्टेशन पर स्थानीय व्यापारी प्रतिनिधियों की समस्याओं का ज्ञापन लिया

और उन्हें आश्वस्त किया। दरियापुर स्टेशन का भी सूक्षमता से निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहें।

Like us share us

Related Articles

Back to top button