खेलटेक्नोलॉजीबॉलीवुडबॉलीवुडराष्ट्रीयहॉलीवुड

कंगना रनौत ने शेयर की भांजे पृथ्वीराज संग क्यूट तस्वीर


बॉलिवुड की च्ीन कंगना रनौत कुछ दिनों पहले ही ट्विटर पर अपने वैरिफाइड अकाउंट के साथ आई हैं। जब से वह सोशल मीडिया पर ऑफिशली आई हैं तब से लगातार उनके बेबाक बयान और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। कंगना की पॉप्युलैरिटी अब तेजी से सोशल मीडिया पर भी बढ़ती ही जा रही है। कुछ ही दिनों में ट्विटर पर उनके 8 लाख 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।


अब कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने भांजे और बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वीराज की अपने साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को कंगना के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर में कंगना पृथ्वीराज के साथ खेलती नजर आ रही हैं जबकि पृथ्वी कैमरे की तरफ देख रहा है।
इससे पहले कंगना ने ट्विटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी जो उनकी पिछली फिल्म मणिकर्णिका: द च्ीन ऑफ झांसी के शूटिंग के वक्त की थी। उस वक्त शूटिंग करते वक्त कंगना के चोट लग गई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना पिछली बार फिल्म पंगा में दिखाई दी थीं। अब वह अपनी अगली फिल्म थलाइवी में दिखाई देंगी जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक है। इसके अलावा कंगना फिल्म तेजस में भी दिखाई देंगी जिसमें वह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के किरदार में दिखेंगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button