अंतरराष्ट्रीयखेल

इयान चैपल की बातों को मैक्सवेल ने नकारा….

इयान चैपल की बातों को मैक्सवेल ने नकारा, कहा- स्विच हिट क्रिकेट नियमों के अंदर,


कैनबरा ,03 दिसंबर। इयान चैपल और कई दिग्गज भले ही ‘स्विच-हिटÓ को पूरी तरह से अनुचित मानते

हों लेकिन इसे सबसे ज्यादा खेलने वाले खिलाडिय़ों में से एक ग्लेन मैक्सवेल इसे नियमों के अंतर्गत और क्रिकेट के विकास का हिस्सा मानते हैं।


इयान चैपल का बयान


ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मैक्सवेल इसे बेहतरीन ढंग से खेलते हैं और हाल में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान उन्होंने इसका काफी इस्तेमाल किया

लेकिन पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने इसे ‘नियमों के खिलाफÓ करार दिया।

मैक्सवेल ने क्या कहा


स्विच-हिट में बल्लेबाज गेंदबाज के रन-अप शुरू करने के बाद अपने हाथों (बायें हाथ से दायें हाथ में या फिर दायें से बायें हाथ में बल्ला पकड़ लेना) को बदल देता है।

जब चैपल की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो मैक्सवेल ने कहा, ‘जैसा कि आपने कहा, यह खेल के नियमों के अंतर्गत है और यह ऐसा ही रहा है।


गेंदबाज बनाएं रणनीति
मैक्सवेल ने कहा कि बल्लेबाजी इसी तरह से विकसित हुई, यह समय के साथ बेहतर से बेहतर होती गयी, इसलिये ही इतने विशाल स्कोर बनते हैं

और इन लक्ष्य का पीछा भी किया जाता है।Ó मैक्सवेल ने कहा कि गेंदबाज इससे निपटने के लिये योजना बनाये। उन्होंने कहा, ‘और मुझे लगता है

कि यह गेंदबाजों पर निर्भर करता है कि वे इससे निपटने की कोशिश करें।Ó

Like us share us

Related Articles

Back to top button