थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती रवीन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार पाण्डेय मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कप्तानगंज पर दिनांक 14.01.2021 को पंजीकृत मु0अ0स0 11/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बंधित दो अभियुक्तो को आज दिनांक 16.01.2021 को टिनिच पुलिया बहद ग्राम अंगनियापुर से गिरफ्तार कर चोरी की गयी ट्रैक्टर व प्रेशर ट्राली को बरामद किया गया ।
अभियुक्त मनीष के पास से एक अदद नाजायज देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 12/2021 धारा 3/25 A.Act पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण मनीष यादव पुत्र भागीलाल ग्राम टिनीच शुक्ल थाना गौर जनपद बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष, विकास यादव पुत्र सुरेश यादव सा0 बड़गवां थाना गौर जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार पाण्डेय, उ0नि0 अमित कुमार शाही थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती,का0 आनन्द यादव, का0 राहुल सिंह, का0 प्रशान्त पांण्डेय, का0 प्रणवेश राय, का0 अमरजीत यादव का0 प्रमोद यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *