-राजा आ गया, खत्म करेगा कहानी राहुल वैद्य की बिग बॉस 14 में दोबारा एंट्री हो चुकी है और आते ही उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए हैं। राहुल ने घर की याद आने की वजह से शो बीच में ही छोड़ दिया था और जब उन्होंने दोबारा वापसी की तो सलमान खान की खूब लताड़ और तीखे सवाल झेलने पड़े। राहुल वैद्य को भी समझ आ गया कि उन्होंने शो बीच में ही छोड़कर कितनी बड़ी गलती की थी।लेकिन अब राहुल वैद्य धुआंधार तेवर में नजर आ रहे हैं। घर में एंट्री करते ही सभी घरवाले उनसे गर्मजोशी से मिले। राहुल घर में एंट्री करते हैं तो अली गोनी उन्हें गले लगा लेते हैं। इसी दौरान राहुल की नजर रुबीना दिलैक पर पड़ती है और वह उन्हें चेतावनी देते हुए कहते हैं, एक था राजा एक थी रानी, राजा आ गया है, खत्म करेगा कहानी।नहीं बनती रुबीना और राहुल के बीच बता दें कि राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक की शो में कोई खास बॉन्डिंग नहीं रही है। उनके बीच कई बार झगड़े और बहसबाजी हुई। यहां तक कि अभिनव शुक्ला को भी राहुल पसंद नहीं। उन्होंने एक बार कहा भी था कि जिस तरह से राहुल उनकी वाइफ रुबीना के साथ पेश आते हैं , वह उन्हें जऱा भी पसंद नहीं। अगर वह घर से बाहर होते तो राहुल वैद्य को दिखा देते कि एक महिला से कैसे बात करते हैं। अब देखना यह होगा कि राहुल और रुबीना पैचअप करते हैं या फिर उनकी दुश्मनी और झगड़े आने वाले वक्त में ही देखने को मिलेंगे।
Related Articles
‘जब 14 करोड़ वोटर अवैध, तो 2024 का इलेक्शन वैध कैसे?’ राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना
November 14, 2026
योगी सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को देगी नई रफ्तार, इनक्यूबेटर्स और एक्सीलरेटर प्रोग्राम से मजबूत होगा नवाचार का आधार
November 14, 2026

