
पटना । बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और बीपीएससी 70वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच व दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर से राजभवन मार्च के लिए निकले, लेकिन जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उन्हें रोक दिया। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाए जाने के बाद कुछ छात्र उस पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

इसके बाद कुछ छात्र एग्जीबिशन रोड के रास्ते डाक बंगला चैराहे की ओर बढ़ने लगे। हालांकि यहां भी पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि 1799 पदों पर हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू कर रही है, लेकिन अब तक परीक्षा रद्द नहीं की गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जब परीक्षा में गड़बड़ी की जांच चल रही है तो इसे रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए। छात्रों ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की ओर से लगातार जांच का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन छात्रों के हित में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी वजह से उन्हें आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है। अभ्यर्थियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
भारत को जाति, क्षेत्र और संकीर्ण स्वार्थों में बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने देना हो लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। यदि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में रविवार को आयोजित …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण, फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिन में लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से …
ओबीसी, दलित; ब्राह्मण और ठाकुर चेहरों का संतुलन, भाजपा के राज्यसभा दांव में 2027 का संदेश
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित, ब्राह्मण, ठाकुर और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन रखने के साथ संगठन में सक्रिय चेहरों को संसद भेजने का फैसला किया है। भाजपा ने धर्मपाल सिंह लोधी, राधाकांत ओझा, …
भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा
यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट
उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय …
UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज घोषित कर सकती प्रत्याशी, संभावितों में दो केंद्रीय मंत्री के साथ आठ नाम
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और भाजपा ने पर्याप्त संख्या में नामांकन पत्र खरीदकर तैयारी कर …
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की फरियाद, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ ही अधिकारियों को डेडलाइन दे दी कि इनमें से कोई दोबारा आया तो सख्त कार्रवाई तय। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर उचित …
पितृ पक्ष पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती में लिखा, औरंगजेब ने पिता शाहजहां को पानी के लिए तरसाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर सोमवार को प्रकाशित होने वाली इस बार की पाती आज बेहद चर्चा में हैं। उन्होंने पितृ पक्ष पर अपनी पाती में औरंगजेब और शाहजहां का उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के मौके पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी। उन्होंने पितृ पक्ष को अतीत …
यूपी के 57,600 गांवों में खुली डिजिटल लाइब्रेरी, सीएम योगी बोले- बच्चों के द्वार तक पहुंच रही ‘ज्ञान की रोशनी’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण क्षेत्रों में आए बदलाव से अवगत कराते हुए कहा कि अब शहर की दूरी पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती। प्रदेश के 57,600 गांवों तक डिजिटल लाइब्रेरी पहुंचने से ज्ञान का डिजिटल द्वार खुला है। संसाधन करीब आए तो सपनों की राह भी आसान हुई …
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …



