ताजा खबरेबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

सपना चौधरी के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। सपना ने रविवार को बेटे को जन्म दिया।

खबरों के मुताबिक मां और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सपना चौधरी के पति वीर साहू ने ये खबर फैंस को दी है।

सपना चौधरी के मां बनने की खबर से फैंस जितना खुश हैं, उतने ही हैरान भी हैं, क्योंकि सपना की शादी की जानकारी सामने नहीं आई थी।

सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। बताया जा रहा है

कि वीर के परिवार में किसी के निधन की वजह से शादी को सीक्रेट रखा गया था।

अब खुद वीर ने अपने पापा बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है।


वीर साहू हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी में हुई थी। सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे।

वीर साहू के फूफा का निधन हो गया था इस वजह से शादी के बाद कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। वहीं शादी के ठीक नौ महीने बाद सपना चौधरी मां बनी हैं।


वीर साहू एक गायक, संगीतकार, गीतकार और हरियाणवी अभिनेता हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है।

स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं।

उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था, इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी।

साल 2016 में आए वीर साहू के एक म्यूजिक वीडियो ठाडी बॉडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए।

उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट और आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी। वीर हिसार के बड़े जमींदार परिवार से हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button