बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

शिल्पा शिंदे शो मैडम सर से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी | BOLLYWOOD NEWS

पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर देशभर में मशहूर हुईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे करीब सात साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। वह जल्द ही सब टीवी के कॉमेडी शो मैडम सर में दिखेंगी। इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर एसीपी नैना माथुर का किरदार निभाती नजर आएंगी।

शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की पुष्टि की है। शिल्पा ने इंस्टा पोस्ट में लिखा, मैं मैडम सर में एसीपी नैना माथुर का किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को मेरा यह रोल बेहद पसंद आएगा। आप सभी का मनोरंजन करने के लिए मैं अच्छा प्रर्दशन करूंगी। बता दें, साल 1999 में शिल्पा ने टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बड़ी पहचान भाभीजी घर पर हैं से मिली। वह बिग बॉस 11 की विजेता भी रह चुकी हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button