ताजा खबरेफैशनबॉलीवुडराष्ट्रीय

नया गाना मिर्ची लगी तो जोरदार हैं सारा और वरुण के लटके-झटके

आ गया कुली नंबर 1 का नया गाना च्मिर्ची लगी तो, जोरदार हैं सारा और वरुण के लटके-झटके


वरुण धवन और सारा अली खान की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 का एक और धमाकेदार गाना च्तुझको मिर्ची लगी तोज् रिलीज कर दिया गया है।

यह गाना पुरानी च्कुली नंबर 1ज् के गाने का ही रीक्रिएट वर्जन है जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं।

हालांकि पुराने गाने की तरह इस गाने को भी कुमार सानू और अल्का याग्निक ने ही गाया है।

अब इस रीक्रिएट गाने को लिलो जॉर्ज और डीजे चीता ने रीक्रिएट कर और तड़क-भड़क वाला बना दिया है।

गाने में वरुण धवन और सारा अली खान के चमकीले कपड़े और जोरदार लटके-झटके देखने में फैन्स को जरूर मजा आएगा।

इस गाने में सारा और पूनम तिवारी ने भी अपनी आवाज दी है। बता दें

कि इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा परेश रावल, शिखा तलसानिया, जॉनी लीवर और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

इस फिल्म का प्रीमियर 25 दिसंबर 2020 को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button