ताजा खबरेबड़ी खबर

नेशनल हेल्थ मिशन ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्तियां

NHM Recruitment 2021 for 1603 vacancies of Staff Nurse

: नेशनल हेल्थ मिशन ( National Health Mission,NHM) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (Community Health Officers, CHOs) की पोस्ट पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 3570 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल nhmmp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NHM CHO भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर sams.co.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें इस पोस्ट पर आवेदन करने की लास्ट डेट 17 फरवरी 2021 है। वहीं आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने यानी कि 2 फरवरी से शुरू हो रही है।

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 02 फरवरी, 2021

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 17 फरवरी, 2021

नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। वहीं सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। वहीं आवेदन करते वक्त उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें, क्योंकि अगर आवेदन पत्र में कुछ गड़बड़ी पाई गई तो फिर आवेदन पत्र को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button