
कॉकरोच जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें जमाने के प्रयास में है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को लखनऊ दौरे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इनके बीच करीब डेढ़ घंटा तक चर्चा हुई।
समाजवादी पार्टी के जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में अखिलेश यादव से आशुतोष ने की लगभग एक से डेढ़ घंटे मुलाकात की है। कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पहल की गई और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से हुई यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। इस मुलाकात में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ही चर्चा हुई है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने आशुतोष से छात्रों से जुड़े मुद्दे, जेन-जी और जेन अल्फा को चर्चा की। आशुतोष रांका और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच यह मुलाकात बेहद अहम रही है, दोनों नेताओं के बीच छात्रों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस चर्चा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ खड़े होने की बात कही है।

माना जा रहा है कि सीजेपी प्रवक्ता आशुताष रांका और अखिलेश यादव के बीच छात्रों की शिक्षा के मुद्दे पर बातचीत हुई है। परीक्षा व्यवस्था में सुधार के मुद्दे पर चर्चा हुई। छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल बने, पढ़ाई सस्ती हो और सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर में सुधार हो सहित तमाम मुद्दों पर बात चीत हुई है। अखिलेश यादव ने सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका को आश्वासन दिया कि छात्र हितों के साथ हम खड़े हैं, छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था राजनीति का कोई स्थान नहीं।
आशुतोष रांका कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता है। बीती 21 अगस्त को जयपुर में आशुतोष रांका पर हमला हुआ तो अखिलेश यादव ने उसकी निंदा की थी। अखिलेश यादव ने इसको बेहद निंदनीय कुकृत्य बताया था। सीजेपी नेता आशुतोष रांका के बगरू इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया।
आशुतोष यहां से स्कूलों का दौरा शुरू करने वाले थे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध करते हुए वहां से निकालना शुरू किया। सीजेपी कार्यकर्ताओं को धक्का देकर गांव से बाहर निकाल दिया गया। आशुतोष रांका के काफिले पर भी पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इसमें उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। इसका विरोध समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। अखिलेश यादव ने मामले में भाजपा सरकार को घेरा।



