उत्तर प्रदेश

प्रभात फेरी निकाते सिख समाज के लोग गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व निकाली प्रभात फेरी

 
अयोध्या- सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर फैजाबाद की सिख संगत की तरफ से 10 जनवरी से निरंतर निकाली जा रही प्रभात फेरी का बुधवार को समापन हो गया बुधवार को गुरु नानक पुरा से निकली प्रभात फेरी चैक से गुदरी बाजार होत हुए सुंदर नगर कॉलोनी भजन कीर्तन का भ्रमण करते हुए समाप्त हुई इस दौरान सिख संगत में महिलाएं बच्चे पुरुष भजन कीर्तन करते हुए सुंदर नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा पहुंचे बुधवार को ठंड में गुरुवाणी करते हुए प्रभात फेरी ने नगर में भ्रमण किया तथा सुंदर नगर कॉलोनी स्थित  गुरुद्वारे की ओर प्रस्थान किया लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान प्रभात फेरी पर सिख समाज के महिलाओं व बच्चों ने पुष्प वर्षा भी किया गुरुचरण सिंह मनमोहन सिंह गांधी जसबीर सिंह सेठी देवेंद्र सिंह बिल्लू भैया हरदीप सिंह अमरीक सिंह दलजीत सिंह डिग्गी विशी छाबड़ा आदि शामिल रहे प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि गुरुद्वारा दुखनिवारण से गुरुवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव पर खिडकी अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण मैं मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का लंगर का आयोजन किया जाएगा इस दौरान जत्थेदार भी मौजूद रहेंगे

Like us share us

Related Articles

Back to top button