ताजा खबरेराष्ट्रीय

139 लोग करते रहे बलात्कार, बड़े-बड़े नाम है शामिल

हैदराबाद : नगर के पंजागुट्टा थाने में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ सालों में 139 लोगों ने उसका बलात्कार (Rape) किया। पीड़ित महिला (25) ने गुरुवार को शिकायत दर्ज किया, मगर इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ है।

महिला ने थाने में 42 पेज के शिकायत में इन घटनाओँ का उल्लेख किया है। दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि इन 11 सालों में अब तक उसके साथ 5 हजार बार बलात्कार किया गया है। उसने बलात्कार करने वाले 138 पुरुषों के नाम भी लिखे हैं। जबकि 5 लोगों के नामों का पता नहीं होने की बात कही है। कहा जा रहा है कि विश्व में इतने लोगों द्वारा बलात्कार किये जाने का यह पहला मामला है।

पंजागुट्टा के इंस्पेक्टर निरंजन रेड्डी के अनुसार, नलगोंडा जिला निवासी एक महिला की बचपन में ही साल 2009 में शादी हो गई। शादी के छह महीने के भीतर ही तलाक हो गया। क्योंकि पति के साथ घर के सभी पुरुष लोगों ने उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। इन बलात्कार की घटनाओं से तंग आकर ही महिला ने 2010 पति से तलाक दिया और मायके चली गई।
महिला ने आगे कहा कि मायके जाने के बाद सुमन नामक व्यक्ति ने उसके साथ धोखा दिया। इसके बाद वह हैदराबाद आ गई। हैदराबाद में भी उसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में उसके साथ बलात्कार किया है। उसने दर्ज शिकायत में महिला ने यह भी कहा है कि बलात्कार करने वालों में नेता, अभिनेता और प्रमुख व्यक्ति भी हैं। इसके अलावा दर्ज शिकायत में अनेक सनसनीखेज घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है।

निरंजन रेड्डी ने बताया कि महिला की शिकायत पर 42 पेज का एफआईआर दर्ज किया है। महिला ने एक स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से यह शिकायत दर्ज किया है। पुलिस ने डॉक्टरी जांच के बाद महिला को भरोसा केंद्र को भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button