Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

योगी सरकार की बागवानी योजना से किसानों की बढ़ रही आय, आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और पारंपरिक खेती के साथ बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने, फल-फूल एवं सब्जियों की उन्नत खेती करने और फसल के बेहतर प्रबंधन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की इस योजना से प्रदेश में बागवानी का रकबा बढ़ने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

   एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत संरक्षित खेती (पॉली हाउस, शेडनेट हाउस) में फूल और सब्जी उत्पादन पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान है। बाकी सब में 40 प्रतिशत अनुदान है। इसी तरह कोल्ड स्टोरेज में 35 प्रतिशत तक की छूट है। ऑर्गेनिक खेती में 40 से 50 प्रतिशत तक छूट है। 

 योजना के अंतर्गत पौध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए छोटी पौधशालाओं की स्थापना एवं पहले से स्थापित पौधशालाओं के एक्रीडिटेशन पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

बड़ी पौधशालाओं, टिश्यू कल्चर लैब तथा हाईटेक नर्सरी की स्थापना पर 40 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है, जिससे गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार कर किसानों तक पहुंचाई जा सके। फल एवं सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए केला, आम, करौंदा, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी जैसी एक्जॉटिक फसलों के नए बाग लगाने पर 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही संकर शाकभाजी, गेंदा एवं ग्लैडियोलस जैसे पुष्पों की खेती तथा प्याज, लहसुन और धनिया जैसी मसाला फसलों के उत्पादन को भी सरकारी सहायता मिल रही है।

योगी सरकार जैविक एवं तकनीक आधारित खेती को भी बढ़ावा दे रही है।

योजना के तहत समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम), ट्रैक्टर, पावर टिलर, नैपसेक स्प्रेयर, इको-फ्रेंडली नाइट ट्रैप, मधुमक्खी पालन, हनी बी कॉलोनी, बी-हाइव, मधुमक्खी पालन उपकरण, फ्रूट एवं बंच कवर तथा पुराने बागों के जीर्णोद्धार पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। 

  फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सरकार पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

किसानों को कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड रूम, पैक हाउस और राइपनिंग चैंबर जैसी आधुनिक सुविधाओं की स्थापना के लिए 35 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वहीं पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और शेडनेट हाउस जैसी संरक्षित खेती की इकाइयों पर भी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।  योगी सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के छोटे किसानों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सेक्टर की औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत अधिकतम 0.20 हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर शाकभाजी एवं मसाला बीज, पुष्प क्षेत्र विस्तार, मशरूम उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण, क्रेट्स और जैव उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान अपने जिले के जनपदीय उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, खतौनी तथा 10 रुपये के स्टाम्प पेपर सहित निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे।

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; बोले- हर संभव मदद में जुटा दूतावास

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों …

Like us share us

फु क्वोक हादसे के बाद चर्चा में वियतनाम, जानें हर साल कितने भारतीय पहुंचते हैं इस देश?

दक्षिण-पूर्व एशिया का खूबसूरत देश वियतनाम पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। यूरोप की महंगी यात्राओं की बजाय अब बड़ी संख्या में भारतीय वियतनाम का रुख कर रहे हैं। लेकिन शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक स्पीड बोट पलटने से 15 लोगों की …

Like us share us

लखनऊ से कानपुर का सफर 30 मिनट में! 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और योगी एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने को तैयार हैं। जल्द ही इस पर वाहन फर्राटा भरेंगे। 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे जनता के लिए खुल जाएगा। 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे ₹3,600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। लखनऊ से कानपुर …

Like us share us

PM Modi In Auckland: ऑकलैंड में पीएम का संबोधन; मफलर, हॉकी, कीवी और चंद्रयान; बड़ी बातें क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के जुड़ाव, न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय आदि के मुद्दों पर बातें की। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें कौन-कौन सी रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड …

Like us share us

इस्तीफे के बाद कैसे मिल रहा चंपतराय के रेफरेंस से VIP PASS?

 उत्तर प्रदेश की रामनगरई अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की पास आईडी सस्पेंड किए जाने को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. इस बीच यह दावा …

Like us share us

लखनऊ में दुर्घटना से बचा दुबई से आ रहा विमान, पक्षी के पंखे से टकराने के बाद भी सुरक्षित लैंडिंग

राजधानी लखनऊ में शनिवार को बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। दुबई से लखनऊ आ रहा फ्लाई दुबई का विमान आसमान पक्षी से टकरा गया। इसके बाद भी पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफलता प्राप्त की। दुबई ले लखनऊ आ रहे फ्लाई दुबई के विमान के पंख से हवा में ही कोई पक्षी …

Like us share us

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, कई यात्री फंसे; कैसे हुई 15 भारतीयों की मौत. समुद्र बना कब्रगाह.

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक नाव पलटने से 15 पर्यटकों की मौत हो गई। नाव 32 पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्यों को होन में रुत से एन थोई बंदरगाह ले जा रही थी। वियतनामी समाचार पोर्टल वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल ने बताया कि नाव माननीय में रुत नगोई से 400 मीटर …

Like us share us

पीएम आवास का टारगेट पूरा होते ही 30 फीसदी और बढ़ेगा आंकड़ा,गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश, 34 प्रतिशत गरीब परिवारों तक पहुंचीं सभी योजनाएं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी ‘जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत प्रदेश के गरीब और वंचित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम रंग लाने लगी है। हालिया समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 4,25,101 अत्यंत गरीब परिवारों (34 प्रतिशत) को उनकी पात्रता के अनुसार सभी सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित (संतृप्त) किया जा …

Like us share us

राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा 13 को, एक्सप्रेसवे लोकार्पण व केजीएमयू के दीक्षा समारोह में होंगे शामिल.

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। सोमवार को राजनाथ सिंह लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लोकार्पण एवं जनसभा में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि भारत …

Like us share us

कौन है CJI सूर्यकांत को गाली देने वाला वकील, सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाले पर क्यों नहीं होगी FIR?

 सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने जजों को ‘न्यायिक सेवक’ कहा और फ‍िर CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कोर्टरूम में कागज भी उछाले. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस वकील को कोर्टरूम से बाहर न‍िकाल द‍ि‍या, पर कोर्ट ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने से मना कर द‍िया है.  सुप्रीम कोर्ट …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button