Main Storiesज्योतिषताजा खबरेबड़ी खबरलाइफ स्टाइल

158 वर्ष बाद अरुणाचल प्रदेश में फिर दिखा दुर्लभ हिमालयी पुष्प सियानैंथस हूकेरी

ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण वनस्पति खोज करते हुए दुर्लभ हिमालयी पुष्प सियानैंथस हूकेरी को 158 वर्ष बाद भारत में पुनः दर्ज किया है। यह प्रजाति भारत में अंतिम बार वर्ष 1867 में सिक्किम में दर्ज की गई थी। इस खोज ने पूर्वी हिमालय की समृद्ध जैव विविधता को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर रेखांकित किया है।

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) के वैज्ञानिकों ने सितंबर 2025 में तवांग जिले के मागो गांव के निकट चुना घाटी में लगभग 3600 मीटर की ऊंचाई पर इस पौधे को खोजा।

अल्पाइन घास के मैदानों और पथरीली ढलानों पर इसके कुछ ही पौधे पाए गए। शोधकर्ताओं ने नमूनों को सुरक्षित कर केंद्रीय राष्ट्रीय हर्बेरियम, हावड़ा में जमा कराया है। घंटी के आकार के बैंगनी-नीले फूलों वाला यह छोटा शाकीय पौधा कठोर पर्वतीय परिस्थितियों के अनुकूल है। यह प्रायः अगस्त और सितंबर के बीच खिलता है तथा पूर्वी हिमालय के सीमित क्षेत्रों में ही पाया जाता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत में इस प्रजाति के 50 से भी कम परिपक्व पौधे शेष हैं। इसी कारण शोधकर्ताओं ने इसे देश में आईयूसीएन मानकों के अनुसार ‘संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखने की सिफारिश की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इसके आवास की सुरक्षा, विस्तृत सर्वेक्षण और बीज संरक्षण जैसे कदम आवश्यक होंगे। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने इस खोज का स्वागत करते हुए इसे भारत की वनस्पति विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। यह पुनः खोज इस बात का संकेत है कि देश के दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में अभी भी अनेक दुर्लभ प्रजातियां खोजे जाने की प्रतीक्षा में हैं। यह उपलब्धि न केवल वैज्ञानिक समुदाय के लिए उत्साहजनक है, बल्कि हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

मैं तुम्हें आदेश देता हूँ कि तुम आदेश दो… सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम में एक व्यक्ति ने कागज़ फेंके और अपशब्द कहे।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में नाटकीय हालात देखने को मिले, जब इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान, खुद पेश हुए एक शिकायतकर्ता ने बेंच की तरफ़ कागज़ात फेंके और अपशब्द कहे। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। यह घटना जस्टिस के.वी. …

Like us share us

15 बैंक खातों पर लगा ताला, ममता की बढ़ी टेंशन 1000 करोड़ फ्रीज होने के बाद क्या अब हाईकोर्ट से मिलेगी राहत?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। ईडी की ओर से फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों के खिलाफ पार्टी के एक गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। इन तीन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। याचिका …

Like us share us

लखनऊ की जिस बिल्डिंग में गई 15 मासूमों की जान, LDA चलाने जा रहा बुलडोजर.

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अलीगंज की उस बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया है, जिसमें 22 जून को आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. आदेश में बिल्डिंग मालिक को 15 दिन का समय खुद तोड़ने के लिए दिया गया है. अवैध निर्माण पाए जाने पर जारी ध्वस्तीकरण …

Like us share us

राम मंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी; साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार.

राम मंदिर ट्रस्ट पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने जा रहा है। यह अधिकारी चढ़ावा प्रबंधन, वित्तीय व्यवस्था, करीब 2500 कर्मचारियों की निगरानी, श्रद्धालु सुविधाओं, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगा। नए पद से मंदिर की व्यवस्था अधिक पारदर्शी, पेशेवर और जवाबदेह बनाने का लक्ष्य है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में …

Like us share us

अयोध्या में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा-जो आस्था की बात कर रहे..!

अयोध्या । अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों का उल्लेख किया और विपक्षी दलों पर तीखे राजनीतिक हमले किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, श्जो लोग …

Like us share us

केतन हत्याकांडः पिता विशाल अग्रवाल की राष्ट्रपति से गुहार, त्वरित न्याय की मांग

दिल्ली । नयी दिल्ली पुणे के युवा रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक पत्र लिखकर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेटे और पिता की कम समय …

Like us share us

158 वर्ष बाद अरुणाचल प्रदेश में फिर दिखा दुर्लभ हिमालयी पुष्प सियानैंथस हूकेरी

ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण वनस्पति खोज करते हुए दुर्लभ हिमालयी पुष्प सियानैंथस हूकेरी को 158 वर्ष बाद भारत में पुनः दर्ज किया है। यह प्रजाति भारत में अंतिम बार वर्ष 1867 में सिक्किम में दर्ज की गई थी। इस खोज ने पूर्वी हिमालय की समृद्ध जैव विविधता …

Like us share us

India की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी, 17 जुलाई को हो सकता है शुभारंभ

दिल्ली । नयी दिल्ली भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन के संचालन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। यह परियोजना रेलवे के स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन …

Like us share us

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार,

लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश और उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा …

Like us share us

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के सात मामलों में उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर कुल 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button