Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर यूएस में हिरासत में, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

नयी दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कैलिफोर्निया में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से मिले इनपुट के आधार पर हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर विदेश में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रंगदारी नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहा था। वह राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र का रहने वाला है। जयपुर में बॉक्सिंग सीखने के कारण उसे बॉक्सर नाम मिला। अपराध की दुनिया में आने से पहले वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और बॉक्सिंग कोच के तौर पर भी काम कर चुका है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, फायरिंग और कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकाने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सामने आए कई मामलों में उसका नाम जुड़ चुका है। हैरी बॉक्सर का नाम कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आया था। इसके अलावा उस पर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, अभिनेता रणवीर सिंह और तुषार कपूर को धमकियां देने के आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार, उसने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां दी गई थीं।

पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क से भी हैरी बॉक्सर का संबंध बताया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चार आरोपी रंदीप मलिक गैंग से जुड़े थे और अनिल पंडित के निर्देशों पर एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, अनिल पंडित और हैरी बॉक्सर दोनों रंदीप मलिक गैंग का हिस्सा हैं। इससे पहले अप्रैल में कर्नाटक के कोलार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी के दौरान हरियाणा एसटीएफ ने रंगदारी की मांग और धमकी भरे वीडियो के मामले में भी हैरी बॉक्सर का लिंक सामने आने की जानकारी दी थी। जांच में पता चला था कि उत्तर प्रदेश के निर्मल तिवारी ने धमकी वाला वीडियो बनाया था। पूछताछ के बाद आनंद मिश्रा और राजस्थान के जयप्रकाश दारा को भी गिरफ्तार किया गया था। मार्च में इंदौर के एक कारोबारी संजय को कथित तौर पर हैरी बॉक्सर के नाम से अंतरराष्ट्रीय कॉल और व्हाट्सऐप पर धमकी भरा वॉयस नोट मिला था। इसमें 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और मांग पूरी न होने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। वहीं, फरवरी में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। अमेरिका में हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकती हैं। इस प्रक्रिया में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समन्वय कर सकती है, क्योंकि भारत में वह इस तरह के मामलों के लिए नोडल एजेंसी है। फिलहाल, उसकी हिरासत से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।  …

Like us share us

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …

Like us share us

सीएम योगी ने अखिलेश के अयोध्या आगमन पर रखी दी शर्त, दीपोत्सव के दिन ही एलान से बढ़ा सियासी पारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। सीएम योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के …

Like us share us

वोट चोरी पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा, लोकतंत्र से खिलवाड़ के हर दिन हो रहे नए खुलासे

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर‘वोट चोरीश्के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने …

Like us share us

AI के क्षेत्र में सही दिशा में भारत, कंपनियां बढ़ा रहीं इस्तेमाल: ओरेकल

लास वेगास । ओरेकल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जापान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की क्लाउड सेवा नेटसुइट के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनियां कृत्रिम मेधा (ए.आई.) के प्रायोगिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर अब इसे बड़े स्तर पर अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इसके वास्तविक लाभ …

Like us share us

चीन का दुनिया के 91 देशों में जासूसी नेटवर्क, विदेशों में बनाए 1250 अवैध गुप्त पुलिस केंद्र

बीजिंग स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स की नई रिपोर्ट श्ए फॉर्मूला फॉर रिप्रेशनश् में चीन के विदेशों में फैले कथित निगरानी तंत्र को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 देशों में चीन से जुड़े करीब 1,250 सामुदायिक संगठन ऐसे हैं, जिन्हें संदिग्ध पुलिस केंद्रों के मुखौटे के रूप …

Like us share us

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, सीएए के सभी पात्र आवेदकों को 31 दिसंबर तक मिलेगी नागरिकता

अरनघाटा । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने कानून को लागू करने में सहयोग नहीं किया, जिसके कारण …

Like us share us

अयोध्या में शोभायात्रा पर इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, धार्मिक सद्भाव का दिया संदेश

लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी और उनकी बस्ती के लोगों ने शनिवार को अयोध्या के पंजीटोला इलाके से गुजर रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। अंसारी ने कहा कि वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दोपहर …

Like us share us

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर यूएस में हिरासत में, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

नयी दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कैलिफोर्निया में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) …

Like us share us

अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

लखनऊ । अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अयोध्या से एक …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button