
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में दीपावली मनाने आते हैं। यहां हर घर में दीपों की रोशनी अपने ‘योगी बाबा’ के नाम समर्पित होती है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो गांव के लोग भी अपने घर-द्वार को साफ-सुथरा बनाने, रंग-रोगन करने और सजाने-संवारने में लगे हैं। पूरा गांव मिल-जुलकर अपने प्रिय अतिथि की अगवानी की तैयारी कर रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार (8 नवंबर) को एक बार फिर जंगल तिकोनिया नंबर तीन पहुंचकर वनटांगिया परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे और दशकों तक वंचित रहे इस समुदाय के लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे। इस अवसर पर वह 82.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें वनटांगिया गांव की बाहरी कनेक्टिविटी के लिए इंटरलॉकिंग सड़क, कुसम्ही जंगल में ईको पार्क और पिपराइच में वैश्विक नगर बाजार का निर्माण शामिल है। जंगल तिकोनिया नंबर तीन में बतौर सांसद और गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय के साथ दीपावली मनाने की जो परंपरा शुरू की थी, वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अनवरत जारी है। उनकी दीपावली की शुरुआत इसी गांव से होती है। इस बार भी सीएम योगी के आगमन को लेकर गांव का हर व्यक्ति उत्साहित है। प्रशासन के साथ ग्रामीण भी अपने ‘बाबा’ के स्वागत के लिए घर-आंगन को सजाने-संवारने में जुटे हैं। ऐसा होना स्वाभाविक भी है, क्योंकि करीब सौ साल तक उपेक्षा और बदहाली का सामना करने वाले वनटांगिया समुदाय को नागरिक का दर्जा दिलाने और समाज व विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका रही है।
ब्रिटिश हुकूमत के दौरान जब रेल पटरियां बिछाई जा रही थीं, तब रेलवे स्लीपर बनाने के लिए जंगलों से बड़े पैमाने पर साखू के पेड़ों की कटाई हुई। इसकी भरपाई के लिए अंग्रेज सरकार ने साखू के नए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने के लिए गरीब भूमिहीनों और मजदूरों को जंगल में बसाया। साखू के जंगल विकसित करने के लिए वर्मा देश की ‘टांगिया विधि’ का इस्तेमाल किया गया। इसी विधि से जंगल में रहकर पौधों की देखरेख करने वाले लोग वनटांगिया कहलाए। कुसम्ही जंगल के पांच इलाकों जंगल तिकोनिया नंबर तीन, रजही खाले टोला, रजही नर्सरी, आमबाग नर्सरी और चिलबिलवा में वर्ष 1918 में इनकी पांच बस्तियां बसीं। इसी के आसपास महराजगंज के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर इनके 18 गांव भी बसे। वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ, लेकिन वनटांगियों का जीवन गुलामी के दौर जैसा ही बना रहा। जंगल बसाने वाले इस समुदाय के पास देश की नागरिकता तक नहीं थी। नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं तो दूर की बात थीं। जंगल में झोपड़ी बनाने के अलावा किसी अन्य निर्माण की अनुमति नहीं थी। पेड़ों के पत्ते तोड़कर बेचने और मजदूरी करने के अलावा आजीविका का कोई दूसरा साधन भी नहीं था। इसके साथ ही वन विभाग की ओर से समय-समय पर जंगलों से बेदखली की कार्रवाई का भय भी बना रहता था।
वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। उनके संज्ञान में आया कि वनटांगिया बस्तियों में रहने वाले लोगों का जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा है। उन्होंने सबसे पहले इन बस्तियों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। इस काम में उनके नेतृत्व वाली महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं एमपी कृषक इंटर कॉलेज और एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के साथ गोरखनाथ मंदिर की ओर से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ अस्पताल की मोबाइल मेडिकल सेवा को लगाया गया। जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया गांव में वर्ष 2003 से शुरू हुए ये प्रयास वर्ष 2007 तक आकार लेने लगे। गांव के रामगणेश बताते हैं कि वनटांगिया समुदाय पूरी तरह उपेक्षित था। वह कहते हैं, ‘महाराज जी (योगी आदित्यनाथ को वनटांगिया समुदाय के लोग इसी संबोधन से बुलाते हैं) नहीं आते तो बदहाली में ही मर-खप जाते।’
.वनटांगिया समुदाय के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ को मुकदमे का सामना भी करना पड़ा। वर्ष 2009 में जंगल तिकोनिया नंबर तीन में योगी के सहयोगी वनटांगिया बच्चों के लिए एस्बेस्टस शीट डालकर एक अस्थायी स्कूल का निर्माण कर रहे थे। वन विभाग ने इस काम को अवैध बताते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। योगी ने अपने तर्कों से विभाग को निरुत्तर किया और अस्थायी स्कूल का निर्माण हो सका। गोरक्षनाथ हिंदू विद्यापीठ के नाम से संचालित यह विद्यालय आज भी उनके संघर्षों का साक्षी है।
वनटांगियों को सामान्य नागरिकों की तरह अधिकार दिलाने की लड़ाई शुरू करने वाले योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2009 से इस समुदाय के साथ दीपावली मनाने की परंपरा शुरू की। इससे पहली बार वनटांगिया समुदाय के लोगों को जंगल से बाहर भी जीवन के नए रंगों का अहसास हुआ। धीरे-धीरे यह सिलसिला परंपरा बन गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ ने इसे जारी रखा। परिस्थितियां कैसी भी रहीं, वनटांगियों के साथ दीपोत्सव मनाने का क्रम नहीं टूटा। वनटांगिया गांव में दीपावली मनाने के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताबें और आतिशबाजी के उपहार देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही बस्ती के लोगों को भी विभिन्न सौगातें देते हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीण उत्साह के साथ स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय की सौ साल पुरानी कसक मिटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए आवाज उठाते हुए वर्ष 2010 में उन्हें अपने स्थान पर बने रहने का अधिकार पत्र दिलाने वाले योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया। राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद ये वनग्राम भी उन सुविधाओं के हकदार हो गए, जो सामान्य नागरिकों को मिलती हैं। जंगल तिकोनिया नंबर तीन ही नहीं, बल्कि गोरखपुर और महराजगंज के 23 वनटांगिया गांवों में भी बदलाव दिखाई देने लगा।
अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी ने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र और आरओ वाटर मशीन जैसी सुविधाओं से आच्छादित किया है। आज वनटांगिया गांवों के लोगों के पास मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान, कृषि योग्य भूमि, आधार कार्ड, राशन कार्ड और रसोई गैस जैसी सुविधाएं हैं। बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं और पात्र लोगों को वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। …
वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …
सीएम योगी ने अखिलेश के अयोध्या आगमन पर रखी दी शर्त, दीपोत्सव के दिन ही एलान से बढ़ा सियासी पारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। सीएम योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के …
वोट चोरी पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा, लोकतंत्र से खिलवाड़ के हर दिन हो रहे नए खुलासे
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर‘वोट चोरीश्के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने …
AI के क्षेत्र में सही दिशा में भारत, कंपनियां बढ़ा रहीं इस्तेमाल: ओरेकल
लास वेगास । ओरेकल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जापान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की क्लाउड सेवा नेटसुइट के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनियां कृत्रिम मेधा (ए.आई.) के प्रायोगिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर अब इसे बड़े स्तर पर अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इसके वास्तविक लाभ …
चीन का दुनिया के 91 देशों में जासूसी नेटवर्क, विदेशों में बनाए 1250 अवैध गुप्त पुलिस केंद्र
बीजिंग स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स की नई रिपोर्ट श्ए फॉर्मूला फॉर रिप्रेशनश् में चीन के विदेशों में फैले कथित निगरानी तंत्र को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 देशों में चीन से जुड़े करीब 1,250 सामुदायिक संगठन ऐसे हैं, जिन्हें संदिग्ध पुलिस केंद्रों के मुखौटे के रूप …
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, सीएए के सभी पात्र आवेदकों को 31 दिसंबर तक मिलेगी नागरिकता
अरनघाटा । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने कानून को लागू करने में सहयोग नहीं किया, जिसके कारण …
अयोध्या में शोभायात्रा पर इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, धार्मिक सद्भाव का दिया संदेश
लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी और उनकी बस्ती के लोगों ने शनिवार को अयोध्या के पंजीटोला इलाके से गुजर रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। अंसारी ने कहा कि वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दोपहर …
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर यूएस में हिरासत में, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया
नयी दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कैलिफोर्निया में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) …
अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन
लखनऊ । अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अयोध्या से एक …



