ताजा खबरेबड़ी खबर

LIVE: बिग्रेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और सुवेंदु अधकारी भी यहां मौजूद रहे। बता दें कि देर रात बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कहा जा था कि वह भाजपा में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। सभा स्थल और कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोंन से भी निगरानी हो रही है। मैदान के आसपास 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वहीं 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कई टीएमसी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button