अखिलेश यादव के चाचा ने दी कोरोना को मात, देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज सिंह पाटिल भी हुए ठीक | Latest news update

जांच व नियमित उपचार के अलावा हौसला, जुनून, हिम्मत व सकारात्मक सोच से ही कोरोना को हराया जा सकता है। दो बड़े दिग्गज नेताओं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज सिंह पाटिल व पूर्व सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने कोरोना को हराकर यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो बड़ी से बड़ी बीमारी से भी छुटकारा पाना आसान है। बीते 29 अप्रैल को शिवराज सिंह पाटिल ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनके भर्ती होने से पांच दिन पूर्व सपा महासचिव राम गोपाल यादव और उनके बेटे एवं पूर्व सांसद अक्षय यादव कोरोना संक्रमित होने के बाद ग्रेनो वेस्ट स्थित यथार्थ में भर्ती हुए।

शिवराज सिंह पाटिल और अक्षय यादव की हालात तो स्थिर रही, लेकिन रामगोपाल यादव को दिल की बीमारी के चलते समय-समय पर ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ी। उन्हें लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी है और सर्जरी भी हो चुकी है। बता दें कि राम गोपाल यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के चाचा हैं।उनके स्वस्थ होने की खुशी में अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें फूलों के गुलदस्तें और पौधे भेंट किए। उन्होंने ने भी बेहतर इलाज की व्यवस्था पर चिकित्सकों का धन्यवाद किया। इनके अलावा पूर्व राज्य सभा सदस्य एवं जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी व उनकी पत्नी पुष्पा त्यागी ने भी कोरोना को मात देकर घर वापसी की।

यथार्थ अस्पताल के प्रबंधक डॉ.अजय त्यागी ने बताया कि अक्षय यादव चार दिन पूर्व स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि राम गोपाल यादव ने ²ढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली। खास बात यह थी कि दोनों बड़े नेताओं ने को-मोर्बिड यानी कोरोना के साथ ही अन्य गंभीर बीमारी होने के बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने समय पर जांच कराई व अस्पताल में भर्ती हो गए। सभी को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण था। इन्होंने इलाज के साथ ही अस्पताल में योग व अन्य शारीरिक क्रियाएं की।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *