उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

रामलला के मंदिरनिर्माण के लिए 11 करोड़ परिवारों से ली जाएगी…

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

रामलला के मंदिर निर्माण के साथ श्रीराम जन्मभूमि परिसर में अन्य व्यवस्थाओं को लेकर 11 करोड़ परिवारों से सौ रुपये की आर्थिक सहायता लेने

और मंदिर निर्माण सहित 67 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की जानकारी के लिए पत्रक तैयार किया गया है।

 इस फोल्डर में राम मंदिर मॉडल का चित्र और उसके साथ ही मंदिर का आकार-प्रकार भी दिया गया है।

विहिप के केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक में पहले ही तय हो चुका है कि यह अभियान 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2021 तक चलेगा।

इस अभियान में देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से सम्पर्क कर प्रति व्यक्ति न्यूनतम दस रुपये व प्रति परिवार एक सौ रुपये की सहायता राशि एकत्र की जाएगी।

इसके लिए तैयार किया गया पत्रक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में है। इसे देश के अन्य भाषाओं में भी निकाला जाएगा।

यह पत्रक 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी लगाये जाएंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button