उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी का पक्ष लेने पर BJP विधायक से हाईकमान नाराज

लखनऊ। बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि न्यायिक हिरासत के बाद पुलिस उसे रिमांड पर ले सकती है।
इस बीच खबरें हैं कि धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में बयान देने पर बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर पार्टी हाईकमान नाराज है। उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधायक सुरेन्द्र सिंह से बात की है। खबरों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह को विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

नड्डा ने यहा भी कहा है कि बलिया घटना की जांच में वे किसी प्रकार का हस्तक्षेप न करें वरना पार्टी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। गुरुवार को बलिया के दुर्जनपुर गांव में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई थीं। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई थी। गोली चलाने का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ता है।
आरोपी के परिवार के सामने निकले थे आंसू : विधायक सुरेंद्र सिंह का आरोपी धीरेंद्र से गहरा नाता है, जिसे उन्होंने कबूल भी किया है। सुरेंद्र ने माना है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी के लिए सक्रिय सहयोगी रहे हैं। जब सुरेन्द्र सिंह बलिया के जिला अस्पताल में धीरेन्द्र के परिवार का हालचाल जानने पहुंचे थे। वहां उनके परिवार का दु:ख-दर्द देखकर उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

Like us share us

Related Articles

Back to top button