उत्तर प्रदेशताजा खबरे

फुलवरिया एवं मल्लापुर का सीडीओ ने किया निरीक्षण



बहराइच ०८ दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजनान्तर्गत रायपुर क्लस्टर के

ग्राम पंचायत फुलवरिया एवं मल्लापुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के विद्यालय परिसर में निर्मित डायनिंग हाल एवं स्मार्ट क्लास में सीटिंग बेंच की कोई व्यवस्था न पाये

जाने तथा सोलर आरओ पम्प एण्ड प्यूरीफायर कार्य के निर्माण में स्टेशन छात्रों की ऊँचाई से ऊपर बनाये जाने पर कड़ी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीडीओ ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में पाई गई

कमियों को पूर्ण कराकर रूर्बन सेल को अवगत करायें। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल

अमित गुप्ता, वीडीओ चित्तौरा सुभाष चन्द सरोज सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button