उत्तर प्रदेश

यज्ञ के साथ पतंजलि योग पीठ का स्थापना दिवस मनाया


हरपालपुर,हरदोई।भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी राम सिंह ने मंगलवार को यज्ञ में आहुतियां डालकर पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट हरिद्वार का 26वॉ स्थापना दिवस मनाया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी रामसिंह ने इस मौके पर कहा कि योग ऋषि स्वामी रामदेव ने 25 वर्ष पूर्व सेवा संकल्प के साथ योग आयुर्वेद और स्वदेशी को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जो अभियान शुरू किया था।वह आज ऊंचाइयों के शिखर पर है। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रताप पांडेय, कमलेश आर्य, गुड्डू यादव राजमती, अभिनव आदि मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button