उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे केशव प्रसाद


सरकार  किसान हितों को  सर्वोपरि रखकर  कार्य कर रही है ।
– केशव प्रसाद मौर्य

 लखनऊः 23 दिसंबर 2020 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने आज अपने लखनऊ आवास पर सादगी

और सरलता की प्रतिमूर्ति, महान जन नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनके चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले चौधरी चरण  के विचार  पूरे समाज को सदैव प्रेरणा देते  रहेंगे।

चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे । कहा कि उनका जीवन दर्शन हम सबके लिये अनुकरणीय है। वह सादगी की प्रतिमूर्ति  थे। 


     श्री मौर्य ने कहा कि केन्द्र  व राज्य सरकार  किसानों के हितों को सवोर्परि  रखते हुये कार्य कर रही हैं। किसानों के साथ  कोई अन्याय नहीं  होने दिया जायेगा।

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। श्री मौर्य ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेतों और खलिहानो  से होकर गुजरता है।

किसान अन्नदाता ही नही,  अन्न देवता  के तुल्य हैं। किसानों के कल्याण व उनके   चहुंमुखी विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है

और इस दिशा में अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button