उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

मेरठ में गति पकड़ रहा है UP खेल विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य: CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सभी कार्य को स्पोर्ट्समैन स्पिरिट से करने की सीख देने के साथ लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गौतमबुद्धनगर में इंडोर स्टेडियम एव राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की जानकारी देने से साथ बताया कि वहां पर निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार भी खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हमने मेरठ में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का संकल्प भी लिया है। प्रदेश में हमको खिलाड़ियों से बड़ी शिकयत मिलती थी कि यहां पर खेल की सुविधाएं अपेक्षित संख्या में नहीं है। प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला इनडोर स्टेडियम नहीं है। अब प्रदेश के खिलाडिय़ों की शिकायत दूर हो गई है। नोएडा में 101 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं वाला इंडोर स्टेडियम 8,040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्टेडियम बना है। इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के साथ ही टेबल-टेनिस, जिमनास्टिक, जूडो, हैंडबॉल तथा बास्केटबॉल आदि खेलो के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से इसी स्टेडियम में राष्ट्रीय कुश्ती की बड़ी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भाग लेने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा का यह स्टेडियम खेल गतिविधियों को एक नया मंच प्रदान करेगा। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद प्रदेश के किसी इंडोर स्टेडियम में यह सबसे बड़े खेल के मुकाबले का आयोजन है। उन्होंने कहा कि इस बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम में 4,000 दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं। यह हमारे लिए अत्यन्त प्रसन्नता का अवसर है। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button