उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी भाजपा कार्यालय में बैठक में होंगे शामिल आखिरी फेस के उम्मीदवारों के चयन पर होगी चर्चा

सूचना संसार ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली भाजपा दफ्तर में आज एक अहम बैठक की जा रही है जिसमें आखिरी फेस के भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मन्थन उम्मीदवारों के नामो पर मुहर लग सकती है। यूपी में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक हो रही है। भाजपा दफ्तर में जारी इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। इस बैठक में पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी। इस बैठक में सीएम योगी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। साथ ही, यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डा दिनेश शर्मा के अलावा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर भी शामिल होंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button