उत्तर प्रदेशताजा खबरे

किसानों के समर्थन में कांग्रेस मार्च, प्रियंका कांग्रेसी हिरासत में

किसानों के समर्थन में कांग्रेस मार्च, प्रियंका सहित कई कांग्रेसी हिरासत में
– राहुल राष्ट्रपति से गए मिलने


नई दिल्ली ,24 दिसंबर  कृषि कानूनों और किसानों के समर्थन में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल कर रहे हैं।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने बीच में प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओं को रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे हैं

, दूसरी ओर मार्च में शामिल प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया गया है। प्रियंका गांधी ने दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने पर आपत्ति दर्ज कराई

और कहा था कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी विरोध का आतंक के तत्वों में वर्गीकृत किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि हम किसान के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं। इससे पहले सुबह दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के मार्च को अनुमति देने से इंकार कर दिया था

और कांग्रेस कार्यालय के आसपास धारा 144 लगाई थी औक कहा था

कि राष्ट्रपति से मिलने के लिए सिर्फ राहुल गांधी और उनके साथ 2 या 3 लोग ही जा सकते हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button