उत्तर प्रदेश

भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये किया योगदान


बस्ती। श्रीराम जन्म भूमि निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये धन संग्रह का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल के  प्रबंधक सन्तोष सिंह ने सम्मानजनक राशि ट्रस्ट सदस्यों को सौंपा। कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में जन- जन का सहयोग आवश्यक है। रोम रोम में बसने वाले श्रीराम मंदिर के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक लालजी भाई साहब,   प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह, श्रीमती मान्ता देवी अध्यक्ष सुभाष शुक्ला, ऋतुराज सिंह , अनिल कुमार पाण्डेय, सभासद कृष्ण कुमार, दीपक गौड़, अमर सोनी, राकेश श्रीवास्तव, राजेश,  शिवम, बालचन्द्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button