कुशीनगर में क्वारैंटाइन बिहार के 12 लोग फरार

  • कुशीनगर के हाटा तहसील मुख्यालय के पास एक कॉलेज में बनाया गया है क्वारैंटाइन वार्ड
  • दिल्ली व अन्य राज्यों से आए बिहार के 12 लोगों को यहां रखा गया था

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में क्वारैंटाइन वार्ड में रखे गए बिहार के 12 लोग गुरुवार रात फरार हो गए। ये सभी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली व अन्य राज्यों से शहर में आए थे।

जिन्हें क्वारैंटाइन वार्ड में रखा गया था। पुलिस अब इन्हें खोज रही है। उप जिलाधिकारी ने कहा- इन सभी पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

  हाटा तहसील मुख्यालय के पास गांधी स्मारक इंटर कालेज में क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसमें 70 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।

यहां विभिन्न शहरों से आए बिहार के 12 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया गया था। लेकिन सभी गुरुवार रात अचानक फरार हो गए।

  सूबह जब इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को लगी तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन अभी तक किसी का पता नहीं चला है।

उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि, क्वारैंटाइन सेंटर से भागने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी 

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *