उत्तर प्रदेशताजा खबरे

कोरोना टीकाकरण के ड्राईरन को देखते डीएम


चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर, शिवरामपुर, मऊ, पहाड़ी व रामनगर में कोरोना टीकाकरण को ड्राईरन की तैयारियों को परखा।
मंगलवार को जिलाधिकारी ने कोरोना वैक्सीन का ड्राईरन जिला अस्पताल समेत चयनित अस्पतालों में किया। सीएमओ व टीम ने कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए पुर्वाभ्यास किया। सीएमओ डाॅ विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक जगह पचास-पचास डाॅक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ड्राईरन किया गया। टीकाकरण को मूर्तरुप देने को किसी प्रकार की परेशानी टीकाकरण कराने वालों को न हो। चुनिंदा लोगों की आईडी चेककर उन्हें वेटिंग रुम में इंतजार के बाद हैंडवाशिंग कर टीकाकरण कक्ष में पहुंचाया। ट्रायल के बाद निगरानी कक्ष में तीस मिनट तक रोकने का पूर्वाभ्यास किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ मुकेश ने बताया कि ड्राईरन बिना वैक्सीन के किया गया है। दो-दो सत्र समेत 12 सत्रों में तीन सौ हेल्थ केयर वर्कस के साथ ड्राईरन हुआ। पहले चरण में 3056 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इस मौके पर एसपी अंकित मित्तल, सीएमएस आरके गुप्ता समेत अस्पताल के डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button