उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का हार्ट अटैक के कारण निधन

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

गोंडा निवासी पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह का बीते दिनों लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है। दोपहर 12 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोंडा ले जाया जाएगा।

कोरोना संक्रमित सत्यदेव सिंह की परिवार के अन्य लोगों के साथ लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती थे,

वहां पर हालत बिगड़ने पर उनको मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया था। जहां पर आज हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है

कि पूर्व सांसद एवं भाजपा के समर्पित नेता श्री सत्यदेव सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है।

प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
भारतीय जनता पार्टी से गोंडा व बलरामपुर से सांसद रहे सत्यदेव सिंह का गुरुवार को हृदयाघात से मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में निधन हो गया है।

गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। गोंडा के के सरकुलर रोड निवासी पूर्व सांसद बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

उन्हेंं एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां पर हालत में सुधार न होने पर उन्हेंं एयर एंबुलेंस से मेदांता हास्पिटल गुडग़ांव में शिफ्ट किया गया था।

वहां पर वह कोरोना निगेटिव हो गए थे। वह मेदांता अस्पताल में में प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। जहां हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई।

कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी पू्र्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोजरानी सिंह की मौत हो चुकी है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button