ताजा खबरेबड़ी खबरबिज़नेस

सोने की कीमतों में आज आई बड़ी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए ताजा रेट | Gold Price Today

सोने चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट है. सोना वायदा फिलहाल 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी में भी 250 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दिख रही है, लेकिन इसके उलट सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के आज भाव बढ़े हुए हैं.

Gold, Silver Prices Expected To Fall Further. Is It The Right Time to Buy?  Check What Experts Suggest

इस हफ्ते सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48474/10 ग्राम
मंगलवार                 48307/10 ग्राम
बुधवार                    48674/10 ग्राम 
गुरुवार                   48530/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  47951/10 ग्राम
मंगलवार                 47633/10 ग्राम
बुधवार                    47482/10 ग्राम 
गुरुवार                   47438/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47676/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7700 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 48500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 8100 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का जुलाई वायदा भी कल 900 रुपये प्रति किलो गिरकर बंद हुआ था, जिसकी वजह से भाव 73000 के नीचे फिसल गए, आज भी चांदी वायदा में गिरावट का रुख है. चांदी की कीमतों में 300 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दिख रही है, भाव 72,000 रुपये पर हैं. ऐसे ही गिरावट जारी रही तो भाव आज 72,000 के नीचे भी फिसल जाएंगे. 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)    
सोमवार               74371/किलो  
मंगलवार              74223/किलो
बुधवार                72374/किलो 
गुरुवार                72050/किलो (ट्रेडिंग जारी)

 

 

Like us share us

Related Articles

Back to top button