ताजा खबरेराष्ट्रीय

छोटी-सी बात को लेकर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में भरा लाल मिर्च पाउडर और फिर…

अहमदाबाद। मनुष्य किस हद तक बर्बर हो सकता है, इसकी बानगी गुजरात के अहमदाबाद में उस समय देखने को मिली जब एक पति ने चाय बनाने से इंकार करने पर पत्नी को पहले बुरी तरह पीटा फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर भर दिया।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक यह मामला साबरमती इलाके का है। दरअसल, पीड़ित महिला की सास ने उससे चाय बनाने को कहा। पीड़िता ने यह कहते हुए चाय बनाने से मना कर दिया कि वह आज के दिन चूल्हा नहीं जलाएगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। घटना 11 अगस्त की है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन प्रताड़ित करता रहता है। घटना वाले दिन भी महिला को बुरी तरह डंडे से पीटा गया। फिर गुप्तांग में मिर्ची भर दी। जब महिला पुलिस में शिकायत करने जाने लगी तो पति और
सास ने उसका पीछा किया और उसे घर में खींचकर ले आए तथा फिर से पीटा गया। महिला दिन भर दर्द से तड़पती रही। अगले दिन जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दरअसल, गुजरात में जन्माष्टमी के एक दिन शीतला सतम (शीतला सप्तमी) का त्योहार
मनाया जाता है। देश के कुछ हिस्सों में यह त्योहार चैत्र मास में मनाया जाता है। इस‍ दिन में घर में खाना नहीं बनाया जाता। अत: चूल्हा भी नहीं जलता। इस दिन बासा खाना ही खाया जाता है। जब पीड़ित महिला से चाय बनाने को कहा गया तो उसने इंकार कर दिया और कहा कि वह चूल्हा नहीं जलाएगी। हालांकि उसने बाहर से चाय लाने के लिए कहा था।

Like us share us

Related Articles

Back to top button