आईएमए ने किया 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल


सुल्तानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के देशव्यापी  टोकन स्ट्राइक के आवाहन पर सुल्तानपुर जनपद में  आज लेने के सदस्यों द्वारा

जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष के सामने प्रदर्शन कर 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ विवेक गुप्ता ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा मिक्सोपैथी के विरोध में इंडियन मेडिकल

एसोसिएशन के आवाहन पर 12ः00 से 2ः00 तक टोकन स्ट्राइक किया गया।

जिसमें अनलिमिटेड लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया। आईएमए के सभी सदस्यों से आवाहन करते हुए कहा है

कि सभी लोग 11 दिसंबर की दिन भर की स्ट्राइक को सफल बनाने के लिए एकजुट हो प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आईएमए अध्यक्ष डॉ अखंड प्रताप सिंह, सचिव डॉ विवेक गुप्ता, पीएमएस

एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश  उपाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्रा डॉ जे पी सिंह, डॉ रमेश ओझा, डॉक्टर संजय मिश्रा, डॉ एके अग्रवाल, डॉक्टर एसएन वर्मा,

डॉ आशीष गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र जयसवाल, डॉ पवन सिंह, डॉ एम.जे शर्मा, डॉ राजीव रतन मिश्रा, डॉ पीके पाण्डेय सहित आईएमए के सभी सदस्यों की उपस्थिति प्रमुख रही।


 खेती विरोधी काले कानून वापस लो के नारे से गुंजायमान रहा नगर


सुलतानपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के भारत बंद के आह्वान पर आज सुलतानपुर

जनपद में समिति के नेतृत्व में पूरा शहर खेती विरोधी काले कानून वापस लो के नारे से पूरा शहर गुंजायमान रहा।

शहर में घूमकर व्यापारियों से बंद की अपील की गयी। ज्यादातर व्यापारियों ने आंदोलन के समर्थन में अपनी दुकानें बंद कर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

किसान सुबह 9 बजे से तिकोनिया पार्क एकत्रित होना शुरू हो गये थे।

बाद में एक जुलुस निकालकर दुकानें बंद करनें की अपील की गयी। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चक्का जाम भी किया गया।

समिति के संयोजक शारदा पाण्डेय ने कहा कि आज का यह भारत बंद किसान आंदोलन और जन आंदोलन की एक जिंदा तारीख है।

सरकार को हर हाल में किसानों की बातें माननी होंगी। किसान नेता बाबूराम यादव ने कहा कि यह लड़ाई खेती और किसानी की रक्षा की लड़ाई है।

कानूनों को वापस लिये जानें तक यह लड़ाई चलती रहेगी। वीरेंद्र सिंह(भा.कि.यू. टिकैत) ने कहा कि अगर सरकार ये काले कानून वापस नही लेती है

तब राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली कूँच किया जायेगा। किसान नेता रामप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह(राष्ट्रीय

किसान मजदूर संगठन)ने कहा कि हमारे संगठनों के दिशा निर्देश पर यह लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ी जायेगी।

किसान नेता रामप्यारे वर्मा ने कहा कि हम  किसान संगठन के लोग गांव-गांव जाकर किसानों को संगठित कर लगातार यह लड़ाई जारी रखेंगे।


सपा नेता मेराज अहमद ने निकाली किसान यात्रा

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *