ताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

बड़े IPL सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा, जयपुर में 4 करोड़ के साथ 4 गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं।

आरोपियों के पास से नकदी के साथ ही 19 मोबाइल और 2 नकद गिनने की मशीन भी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है आईपीएल2020 को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। इस टूर्नामेंट में हर वर्ष करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया जाता है। देश में सट्टेबाजी अवैध है और इसिलिए देशभर में सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button