जेईई और नीट की परीक्षाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार


लखनऊ।
(आरएनएस )नीट और जेईई की परीक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन कर सोमवार को फिर जमकर बवाल काटा। सैकड़ों की तादात में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता  कोविड-19 और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए सपा के प्रदेश कार्यालय से निकलकर राजभवन का घेराव करने के लिए बढ़ रहे थे।

 तभी पुलिस ने गौतमपल्ली चौराहे पर रोकने के बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी चोटिल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रही थे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के पास विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां भी थी। प्रदर्शनकारी कोविड-19 संक्रमण के चलते जेईई और नीट की परीक्षा को आगे बढ़ाने और स्थगित करने की मांग कर रहे थे। छात्रों के भविष्य के बारे में आवाज उठाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। घंटों चले प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस की बात मानने पर कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कोरोना के बढ़ते केस के बीच जेईई और नीट परीक्षा होने को यूपी में विपक्ष लगातार हमलावर हैं। रोज प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आज भी समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल राजभवन प्रदर्शन करने जा रहा था। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता राजभवन जाने पर अड़े रहे । इसी में पुलिस से नोकझोंक बढ़ गई। इसपर पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर  बल प्रयोग किया। बाद में इन कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करके इको गार्डन ले गई है। बता दें कि तीन दिन पहले भी सपाइयों पर पुलिस लाठीचार्ज कर चुकी है लेकिन वह अपनी आवाज को लगातार छात्रों के हितों में बुलंद कर रहे हैं। 

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *