बहु प्रतीक्षित झन्ना नाला पुल का विधायक ने किया लोकार्पण


मवई-अयोध्या। मवई ब्लाक के बहु प्रतीक्षित झन्ना नाला मार्ग और पुल का लोकार्पण शनिवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के अथक प्रयासों के बाद संभव हो सका। शनिवार का दिन यहां के लिए ऐतिहासिक बन गया। 36 वर्ष पहले जिस पुल का शिलान्यास सांसद कमला रावत द्वारा हुआ था,उस झरना पुल व तीन किमी सड़क का भव्य लोकार्पण विधायक रामचंद्र यादव ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सच्चाई कभी हारती नहीं, ईमानदारी से किया गया संघर्ष सफल होता है। पीएम मोदी व सीएम योगी की अगुवाई में देश व प्रदेश का सर्वागीण विकास हो रहा है।
मवई आईटीआई निर्माण के लिए धनराशि निर्गत हो चुकी है। मिनी स्टेडियम का जल्द शुभारंभ होने जा रहा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वैक्सीन का उपहास उड़ाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। लोकार्पण समारोह में विधायक ने पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन भी मांगा। ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि कई दशक बाद विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से झरना नाला पुल का सपना साकार हुआ। संघर्ष का सुखद परिणाम सामने आया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू भैया ने कहा कि रुदौली विधानसभा में विकास की अलख विधायक ने जलाई है। पुल, सड़क, स्कूल, सहित अरबों की योजनाएं यहां संचालित कराने का श्रेय विधायक को जाता है। प्रधान तेज तिवारी ने कहा कि पुल निर्माण के लिए हम सब आजीवन ऋणी रहेंगे। एसडीएम बिपिन सिंह,  बीडीओ मवई मोनिका पाठक, प्रधान तेज तिवारी, मनोज मिश्र, ओमप्रकाश शुक्ल, निर्मल शर्मा, संतोष मिश्र, सरवन दुबे, अंजनी साहू, अजय शुक्ल, शीतला शुक्ल, राम किशोर तिवारी, योगराज यादव, अश्विनी यादव, सुरेश मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के वाशिंदों का चार दशक का सपना आज पूरा हुआ। पुल निर्माण हुआ और लोकार्पण हुआ तो बुजुर्गों की आंखें नम हो गई। ग्रामीण योगराज ने बताया कि विकास के नए द्वार यह पुल खोलेगा। जिस स्थान पर धरना व अनशन हुआ, उसी स्थान पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *