उत्तर प्रदेश

आवंटन पत्र वितरित करते सांसद राजेश वर्मा।


तम्बौर (सीतापुर)। आसरा आवास योजना के अंतर्गत आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में भाजपा सांसद राजेश वर्मा द्वारा 73 लोगो को आवास आवंटन किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि तम्बौर में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास कई सौ बन चुके हैं और नए आवास का पैसा करीब 16 हजार लाभर्थियों के खाते में भेजा जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस एक ही सपना है सबका साथ सबका विकास। बताते चलें कि कस्बे के मोहल्ला नवाब साहब पुरवा में पूर्व में प्रदेश की सपा सरकार में बनकर तैयार आवास जो कि खाली पड़े थे शुक्रवार को भाजपा सांसद राजेश वर्मा द्वारा आवंटित किया गया। करीब 96 आवासों में से 73 आवास आवण्टित किये गए। इसके बाद सांसद राजेश वर्मा ने कस्बे के कृष्णपाल डिग्री कॉलेज में इफ्को खाद के सहयोग से डॉ विनय मोहन मुख्य क्षेत्र प्रबंधक सीतापुर इफ्को खाद के नेतृत्व में करीब चार सौ कम्बल गरीब असहाय लोगों को वितरण किया। इस मौके पर एसडीएम रामदरस राम, पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरमैन पति झब्बन बेग, तम्बौर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, जेई मनसा राम वर्मा, मदन मोहन वर्मा तहसीलदार, जयकुमार वर्मा, लिपिक सुभान अली, राम जीवन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन इस्तियाक खान, अनुराग कपूर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम वर्मा, शिवनाथ गुप्ता, दिलीप शुक्ला, सन्तोष वर्मा, सलमान अली सभासद, सुयश श्रीवास्तव सभासद, महफूज सभासद, खबिर सभासाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button