उत्तर प्रदेश

गरीबों-असहायों की मदद से बडी दूसरी कोई सेवा नही-हाजी रज्जन अली


चित्रकूट। जिले के युवा समाजसेवी हाजी मो इकबाल व मुन्ना खां ने मानिकपुर क्षेत्र के सेमरदहा गांव में गरीब असहाय व अभावग्रस्त पांच सौ लोगों के बीच कम्बल बांटकर कडाके की ठंड में राहत पहुंचाने का काम किया।
गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि/समाजसेवी क्रशर कारोबारी हाजी रज्जन अली ने कहा कि गरीब व कमजोर तबके के लोगों की मदद करना पुण्य का कार्य है। सभी लोगों को मिलकर समाज से जुड़े तमाम कार्यों में सहयोग व भागीदारी करनी चाहिए। ठंड के बढते प्रकोप से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके के लोगों को पडती है। ऐसे में इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक होती है। इस मौके पर पूर्व प्रधान बब्बू सिंह, पप्पू तिवारी, शेखू खान, भगवानदीन मास्टर, कमल सिंह राजपूत, कल्लू सिंह पटेल, रामदत्त कोटार्य, एमडी भारती, अवधेश यादव समेत सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button