उत्तर प्रदेश

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती सप्ताह के तहत फल व दूध वितरित करते राष्ट्रीय विचार केन्द्र के पदाधिकारी

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती सप्ताह के तहत कुष्ठ आश्रम में फल व दूध वितरित करते राष्ट्रीय विचार केन्द्र के पदाधिकारी
सभाष जयंती सप्ताह के तहत कुष्ठ आश्रम में वितरित किया फल व दूध
अयोध्या। (आरएनएस)नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने अपनी आजीविका और जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। जिन पदो ंके लिए लोग लालायित रहते हैं, उन्हें उन्होंने देश की आजादी के लिए सहज ही त्याग दिया। उनका देश के लिए त्याग और अनुराग हम सभी को सदा-सर्वदा प्रेरणा देता रहेगा। यह उद्गार सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र संयोजक/अध्यक्ष शक्तिसिंह ने मोदहा स्थित कुष्ठ आश्रम में नेता जी जयन्ती सप्ताह के तहत दूध-फल वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। ध्यातव्य है कि सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र की ओर से नेता जी जयन्ती पर चार दिवसीय समारोह मनाया जा रहा है।‘ इसी क्रम में गुरुवार को वृद्ध एवं विधवा आश्रम अयोध्या में वस्त्र एवं खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, मनोज मेहरोत्रा, डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, केशव बिगुलर, अनिल सिंह (पार्षद), बुद्धिपाल प्रजापति (पार्षद), अनुभव जायसवाल (पार्षद), सुप्रीत कपूर, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, वैश्य नेता देवेन्द्र अग्रहरि, अमित सिंह, विनोद सिंह, अरुण शाही, सचिन सरीन एवं संदीप वैश्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button