Uncategorizedबड़ी खबर

इमरान खान ने पाकिस्तान पीएम शहबाज की नाक में किया दम 11 नेता गिरफ्तार

पाकिस्तान में सियासी बवाल मचा हुआ है. इमरान खान की पार्टी PTI के अध्यक्ष गौहर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी नेशनल असेंबली से हुई है. PTI के कई बड़े नेता भी गिरफ्तार किए गए हैं. अब तक PTI के 11 सांसद गिरफ्तार किए गए हैं.
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के 11 प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इसके बाद आने वाले हफ्तों में पाकिस्तान सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. पीटीआई के सांसद शेर अफजल मरवत को संसद भवन से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मरवत को धक्का दिया, घसीटा और जबरन कार में बैठाया. गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने कहा हम इमरान खान के साथ हैं.
मरवत ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इमरान खान और उनके सैनिकों से कितना डरता है. याद रखें कि जिस व्यक्ति को वे इतनी बुरी तरह घसीट रहे हैं, वह आतंकवादी या हत्यारा नहीं है. उसका एकमात्र पाप यह है कि वह इमरान खान को अपना मेंटॉर मानता है. गरीबों के लिए आवाज उठाता है, पाकिस्तान के लिए आवाज उठाता है, लोकतंत्र की सर्वोच्चता, पाकिस्तानियों की स्वतंत्रता और कानून के शासन की बात करता है.

पीटीआई नेता खालिद खुर्शीद भी गिरफ्तार
वहीं, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि पीटीआई नेता शोएब शाहीन को भी इस्लामाबाद से गिरफ्तार किया गया. उनके दफ्तर में कुछ लोगों ने पहले हाथ मिलाया और फिर थोड़ी देर बाद वही लोग उन्हें धक्के मारते हुए ले गए. पीटीआई नेता नईम पंजुथा के अनुसार, गिलगित बाल्टिस्तान के पूर्व सीएम और पीटीआई नेता खालिद खुर्शीद को भी गिरफ्तार किया गया है.

Like us share us

Related Articles

Back to top button