उत्तर प्रदेश

खिचड़ी के साथ गर्म कपड़े और जूते बांटकर मनाई संक्रांति

मथुरा।जाट जनचेतना महासभा द्वारा कैंट कालीमंदिर पर खिचड़ी वितरण किया गया। सभा के सचिव डा कृष्ण पाल सिंह तेवतिया (प्रवक्ता) ने बताया  कि मकर सक्रांति पर्व पर किये जाने वाले दान-पुण्य का हमारी संस्कृति में अक्षुण्ण स्थान है। सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व अत्यंत शुभ, लाभकारी एवं उल्लासपूर्ण होता है। इस दिन किये जाने वाले स्नान-दान से जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है। संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गर्म कपड़े, चादर, जूते तथा गुड का वितरण कराया गया। संस्था के सदस्यों व पदाधिकारीयों के सहयोग से सुबह शुरू हुआ कार्यक्रम सूर्यास्त तक चलता रहा। आयोजन का संचालन अध्यक्ष रामपाल सिंह तथा योगदान बनवारी सिंह, चंद्रपाल सिंह, अनुराग चैधरी, नंदकिशोर, देशराज सिंह, मीना चैधरी, नीरज, नरेंद्र परिहार, प्रतिमा सिंह, डा राजेश चैधरी, डा खुशवंत सिंह आदि में प्रदान किया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button