उत्तर प्रदेश

छोटे लोहिया की पुण्यतिथि मनाते सपाई:अनुज यादव

चित्रकूट।सपा जिला कार्यालय में छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति रहे हैं। वह जहां भी अन्याय देखते उसके खिलाफ खड़े होना उनके चरित्र में था। प्रखर समाजवादी पार्टी के विचारक रहे जनेश्वर मिश्र ने पूरा जीवन सादगी से बिताया। कई बार कैबिनेट मंत्री और सांसद रहने के बाद राजनीति को कभी लाभ नहीं माना। राजनीति को सदैव जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगे रहे। भाजपा आज देश-प्रदेश में नफरत की राजनीति कर रही है। धर्म के झूंठे प्रलाप का सहारा लेकर सत्ता में बनी रहना चाहती है। योगी शासनकाल में गैरबराबरी, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्यायें बढने के साथ कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी और प्रदेश को पुनः विकास के रास्ते पर ले जाया जायेगा। इस मौके पर गौरीशंकर मिश्र, मो गुलाब खां, फराज खां, साहबलाल द्विवेदी, अनिल शर्मा, सीताराम कश्यप, दिनेश विश्वकर्मा, रामचन्द्र वर्मा, अरशद खां, सुभाष पटेल, कुंजबिहारी यादव, राधेश्याम निषाद, संजय पटेल, सियाराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button