कृषि कानून के विरोध में किसानों का हल्ला बोल

सपा नेताओं ने दूसरे दिन भी किसान विरोधी बिल के विरोध में किया गया जोरदार प्रदर्शन

हरदोई।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर माननीय मुलायम सिंह यूथ

ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर किसान रैली का आयोजन किया गया

जिसमें किसानों के साथ मिलकर समाजवादी पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर, बैलगाड़ी, मोटरसाइकिल, सायकिल से रैली निकालकर किसानों का समर्थन किया

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू,युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ह

रिनाम सिंह,युवजन सभा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ककवाही,

जिला सचिव अवधेश यादव,ब्लाक अध्यक्ष बावन अनिलेश सिंह,नगर अध्यक्ष सदर रजत अवस्थी,पवन, राजीव, प्रमोद, बलबीर, जगदीश, बलराम,नारेन्द धनीराम, रक्षपाल मिथिलेश,रामदुलारे

,आशू ,ब्रजेश कुमार ,अखिलेश ,मुकेश ,रुकमंगल, प्रदीप ,उदयप्रताप, इन्दरपाल, रघुवीर सहित सैकड़ों किसान विरोध में शामिल हुए।

इस मौके पर सामयवादी यूथ ब्रिग्रेड के जिलाध्यक्ष  नीरज अवस्थी ने कहा की जब से भाजपा की सरकार आई है किसानो की कमर महंगाई से  टूट  चुकी है

और किसानो का धान मंडी मे बिचैलिया  हावी है जिनकी वज़ह से किसान अपना धान हफ्तों पड़े

रहने के बावजूद औने पौने दाम पर बेंचने को मजबूर है, उन्हीने कहा की समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता  अखिलेश यादव बनकर  यह लड़ाई लड़ेगा


समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष  अमित सिंह मीतू ने कहा किसानो के हक़ की लड़ाई समजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता आखिरी दम तक लड़ता रहेगा

क्योंकि समाजवादी पार्टी के नेता श्री अखिलेश यादव जी ने हमेशा उनके हक़ की लड़ाई लड़ने का काम किया है।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव ने कहा की नेता जी खुद एक किसान है वो नेताओं का दुख समझते है।

सपा नेता परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू ने कहा हम सब समाजवादी देश के अन्नदाता के साथ खड़े है  यह लड़ाई सिर्फ़ किसान की ही

नहीं बल्कि हर एक हिंदुस्तानी की लड़ाई है जिसको किसान बिल के वापस होने तक लड़नी पड़ेगी,

कल  समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव और सपा एमएलसी राजपाल कश्यप की गिरफ़्तारी  निंदनीय कृत्य और  ताना शाही रवैया बताया।

२-किसान आंदोलन के दौरान किसानों ने हाईवे पर किया चक्का जाम

कांग्रेस और सुहेलदेव समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया
हरदोई। जिले में कृषि बिल के विरोध में किसानों द्वारा बुलाए गए

भारत बंद के समर्थन में आज जिले के किसान संगठनों ने सड़कों पर उतर कर चक्का जाम किया।

लांकि बंद का कोई बहुत अधिक प्रभाव नहीं दिखाई पड़ा लेकिन किसान संगठन से लेकर विपक्षी दल सड़कों पर जरूर नजर आए।

भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे २ दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस ने उनके पार्टी दफ्तर से जुलूस निकालने की कोशिश करते

समय  गिरफ्तार किया।वहीं सुहेलदेव समाज पार्टी ने भी भारत बंद के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

किसानों के संगठनों ने हरदोई शहर में स्टेट हाईवे २५ पर चक्का जाम करते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

अलग-अलग किसान संगठन के कार्यकर्ता और नेता सिनेमा चौराहे पर जलूस के रूप में पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया।

करीब ३ घंटे तक किसानों का चक्का जाम जारी रहा। वहीं भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जुलूस निकालने की कोशिश करते

समय पुलिस ने उनके पार्टी दफ्तर से ही गिरफ्तार किया है।  जबकि सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *