दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का करेंगेे अनावरण,गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ एवं धर्मेंद्र प्रधान | CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार की सुबह गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित महंत दिग्विजयनाथ के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री दोपहर बाद तीन बजे सर्किट हाउस के पास विकसित दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद केंद्रीय मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्य मंच से ही महानगर के जनप्रिय विहार कालोनी में बनाए गए महंत दिग्विजयनाथ स्मृति द्वार का लोकार्पण एवं पार्क के सुंदरीकरण एवं अन्य कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन सकते हैं। उसके बाद वह महराजगंज जाएंगे और वहां महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Dharmendra Pradhan reach  Gorakhpur; Know program details
मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।एक घंटे तक यहां महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में
भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

रामगढ़ताल के पास विकसित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित की गई है प्रतिमा

रामगढ़ताल के पास गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा विकसित किए गए महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही यहां निर्मित भव्य मंच, त्रिकोण पार्क, ओपेन जिम, गजीबो आदि का भी लोकार्पण किया जाएगा। बुधवार की शाम जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. प्रदीप राव एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने पार्क में तैयारियों का निरीक्षण किया।प्रतिमा के पीछे पार्क की दीवार को म्यूरल पेंटिंग से सजाया गया है। म्यूरल पेंटिंग के जरिए महंत दिग्विजयनाथ की जीवन यात्रा को चित्रित किया गया है। इस पेंटिंग का भी अनावरण होगा। इसके साथ ही जनप्रिय विहार कालोनी में बने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। उस कालोनी के पार्कों के सुंदरीकरण एवं कुछ अन्य कार्यों का शिलान्यास भी इसी मुख्य मंच से किया जाएगा। अनावरण के बाद दोनों अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। एक हजार कुर्सी और बढ़ाने पर विचार चल रहा है।

सुबह एमपी पालिटेक्निक परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे जबकि धर्मेंद्र प्रधान हेलीकाप्टर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह अपराह्न 1.20 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे 20 मिनट तक गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। 2:45 बजे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से महंत दिग्विजयनाथ पार्क के लिए रवाना होंगे और तीन बजे पार्क में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *